
रांची/जमशेदपुर। मरणोपरांत गुरुजी शिबू सोरेन को भारत सरकार की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म भूषण सम्मान मिलना झारखंड वासियों के लिए गर्व की बात है। हालांकि गुरुजी शिबू सोरेन को भारत सरकार की ओर से भारत रत्न से सम्मान मिलना चाहिए। उक्त बातें झारखंड आंदोलनकारी एवं समाजसेवी गणेश प्रसाद कही। उन्होंने कहां कि भारत सरकार झारखंड के लाल शिबू सोरेन असली रूप में भारत रत्न के हकदार हैं।

गुरु जी के आंदोलनों का उल्लेख करते हुए गणेश प्रसाद ने कहा कि उनके योगदान को देखते हुए उन्होंने यह सम्मान मिलना चाहिए। आज अलग झारखंड राज्य का सपना गुरुजी शिबू सोरेन और तमाम आंदोलनकारी की शहादत और उनके बल पर ही मिला है।
