
सरायकेला/आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिला के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक और आवासीय क्षेत्र आदित्यपुर थाने में नए थाना प्रभारी के रूप में अंजनी कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी इस नई नियुक्ति से स्थानीय पुलिस प्रशासन और जनता के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक नई उम्मीद जगी है। पदभार संभालते ही उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सन्नी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर थाने पहुंचकर नए थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। झामुमो नेता सन्नी सिंह ने नए थाना प्रभारी को राज्य की सांस्कृतिक पहचान ‘झारखंडी गमछी’ ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया।
मुलाकात के बाद झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह ने कहा कि आदित्यपुर एक बड़ा क्षेत्र है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंजनी कुमार सिंह के आने से क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी। हमें पूरा भरोसा है कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में आम जनता और पुलिस के रिश्ते मजबूत होंगे। आम नागरिकों, व्यापारियों और मजदूरों को पूरी सुरक्षा मिलेगी और क्षेत्र में शांति का माहौल बनेगा। वहीं थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने भी इस स्वागत और सम्मान के लिए झामुमो नेताओं का आभार जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस विशेष मुलाकात और अभिनंदन के दौरान झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह के साथ मुख्य रूप से रोबिन हांसदा, राजू गोप, निखिल राज, राजू सिंह सरदार, सुकुमार घोष और रविकांत ठाकुर सहित कई स्थानीय लोग और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।
