
प्रतिनिधि, नोवामुंडीनोवामुंडी के आदिवासी एसोसिएशन भवन में समाजसेवी विजय गुप्ता की बहन मनटी कुमारी के विवाह समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने परिवार को बधाई दी और विवाह समारोह की खुशियों में सहभागिता निभाई। इस दौरान सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता का संदेश भी दिया गया।इस मौके पर विधायक के साथ युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, कांग्रेस प्रखंड महासचिव दानिश हुसैन, प्रखंड महासचिव मोo जावेद, वरिष्ठ कांग्रेसी रघुनाथ राउत तथा हासिलुद्दीन खान सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
