
आज ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने झारखण्ड के राज्यपाल महामहिम श्री संतोष कुमार गंगवार जी से मुलाकात कर 9 सूत्री मांग रखा समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे ब्राह्मण महासभा के संयोजक श्री मनोज पाण्डेय व अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि राज्य में ब्राह्मणों की स्थिति बहुत ही संतोषजनक नहीं है जिस कारण ब्राह्मण समाज की रक्षा व उसके मजबूती हेतु सरकार से सहयोग की अपेक्षा की जाती है ब्राह्मण समाज के द्वारा 9 सूत्री मांगे माननीय राज्यपाल महोदय के समक्ष रखा गया 1.ब्राह्मण आयोग का गठन हो
2.धार्मिक न्यास परिषद में साधु संन्यासियों की नियुक्ति हो । 3.सभी मठ मंदिर में पुजारी को कम से कम 25000 रुपए प्रति माह के अनुरूप भुगतान सुनिश्चित किया जाए ।
4.बीपीएल ब्राह्मणों के बच्चे एवं बच्चियों के शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति अनुदान राशि दिया जाए ।

5.सर्वे आधारित ब्राह्मण जो बीपीएल श्रेणी में आता है उन्हें चिन्हित कर शादी और पढ़ाई में सहयोग हेतु ₹1000000 की राशि सरकार द्वारा दिया जाए । 6.भगवान परशुराम जी के प्राकट्य दिवस अक्षय तृतीया को सरकारी छुट्टी घोषित हो
7.भगवान परशुराम के मंदिर एवं सार्वजनिक कार्य हेतु राज्य की राजधानी में 11 एकड़ भूमि मंदिर , धर्मशाला ,गौशाला आदि बनाने के लिए उपलब्ध कराया जाए ।
8.गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष के पद पर ब्राह्मणों की नियुक्ति हो ताकि गाय का संरक्षण और संवर्धन हो सके ।
9.संस्कृत विषय को पूर्व की भांति अनिवार्य विषय के रूप में प्रथम कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक लागू की जाए ।
उपरोक्त मांगो पर माननीय राज्यपाल महोदय ने सहमति जताते हुए मुख्यमंत्री जी को आवेदन हस्तांतरित करने का आश्वासन दिए।
मौके पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश प्रभारी देवचरण पाण्डेय , विपिन पाण्डेय , रौशन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
