
नोवामुंडी, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नोवामुंडी कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास के निर्देशानुसार महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के बैनर तले पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। भीषण गर्मी के बीच हरियाली से आच्छादित महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं एनएसएस वॉलेंटियर्स ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोजीत विश्वास ने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक गतिविधि नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए हमें आवश्यकता अनुसार लकड़ियों एवं वन संसाधनों का उपयोग करना चाहिए तथा इसके साथ-साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने पौधों के संरक्षण पर भी विशेष बल देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान एवं पर्यावरणीय असंतुलन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने उपस्थित छात्र- छात्राओं को पौधरोपण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों में परमानन्द महतो, साबिद हुसैन, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, दिवाकर गोप, राजकरण यादव, नरेश कुमार पान, धनी राम महतो, डॉ. क्रांति प्रकाश, संतोष पाठक, भवानी कुमारी, शांति पुरती, सुमन चातोम्बा, मंजू लता सिंकू, जगन्नाथ प्रधान, रामबहादुर चौधरी, गुरुचरण बालमुचू, कानू लोहार, सुखराम सोरेन, कैलाश गौड़, प्रमिला देवी सहित एनएसएस वॉलेंटियर्स ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और पौधारोपण किया।
