
कांड्रा: कांड्रा बाजार के प्रतिष्ठित निवासी शिव नारायण साव के कनिष्ठ सुपुत्र और स्थानीय समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के भाई धीरज प्रसाद साव का दिनांक 29 मई 2026, दिन शुक्रवार को आकस्मिक स्वर्गवास हो गया है। उनके निधन की खबर से कांड्रा बाजार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने साव परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को ढाढस बंधाया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा की आत्मशांति के लिए कांड्रा बाजार स्थित उनके पैतृक निवास स्थान पर विभिन्न धार्मिक एवं श्राद्ध कर्म कार्यक्रमों का आयोजन तय किया गया है।
श्राद्ध कार्यक्रम का विवरण:
07 जून 2026 (दिन रविवार): दशकर्म का विधान संपन्न किया जाएगा।
08 जून 2026 (दिन सोमवार): एकादश कर्म की विधि की जाएगी।
09 जून 2026 (दिन मंगलवार): दोपहर 02:00 बजे से (आपके आगमन तक) ब्राह्मण भोज एवं कुटुम्ब-बन्धु भोज का आयोजन सुनिश्चित हुआ है।
शोक संतप्त साव परिवार ने इस कठिन और दुखद घड़ी में सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और स्थानीय नागरिकों से उक्त कार्यक्रमों में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की अपील की है।
विनीत:
शिव नारायण साव (कांड्रा बाजार, पो० व थाना- कांड्रा, जिला- सरायकेला-खरसावां, झारखण्ड) सहित शोकाकुल परिवार के सदस्य गणेश, रोशन, हर्ष, अमन, अनमोल, अनीकेत, आशीष एवं समस्त साव परिवार।
