
संवाददाता, नोवामुंडी
नोवामुंडी के अंचल अधिकारी (सीओ) मनोज कुमार का तबादला बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के पद पर किया गया है। सरकार के आदेश के बाद वे जल्द ही बेरमो में योगदान देंगे। उनके तबादले की खबर से प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।
मनोज कुमार नोवामुंडी में अपने कार्यकाल के दौरान सक्रिय और जनहितैषी अधिकारी के रूप में पहचाने गए। उन्होंने जमीन विवाद, राजस्व मामलों और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में कई प्रशासनिक कार्यों में तेजी आई, जिससे क्षेत्र के लोगों में उनकी अच्छी छवि बनी।
बेरमो जैसे महत्वपूर्ण अनुमंडल में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ अब बेरमो की जनता को मिलेगा। वहीं, नोवामुंडी में नए सीओ की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
