
संवाददाता, नोवामुंडी
नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य के दौरान फील्ड में आ रही समस्याओं एवं तकनीकी परेशानियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को शामिल किया गया। इस दौरान जनगणना कार्य में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों, विशेषकर HLO ऐप से जुड़ी समस्याओं तथा फील्ड स्तर पर आ रही दिक्कतों की जानकारी ली गई और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर सोमनाथ पति ने जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक रविंद्र कुमार सिंह देव, जनगणना सेल से शिक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
