
संवाददाता, नोवामुंडी : नोवामुंडी में आज सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज गर्मी के कारण हाट-बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर दिखे। हालांकि घरों में भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी, क्योंकि सुबह से शाम तक बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। लगातार बिजली कटौती के कारण पंखे और कूलर भी सही ढंग से नहीं चल सके, जिससे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दिनभर गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शाम करीब 5 बजे चली हल्की हवा से थोड़ी राहत मिली। हवा चलने के बाद मौसम में हल्का बदलाव महसूस किया गया, जिससे लोगों ने कुछ राहत की सांस ली।
