
चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा में तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से टेंपो चालक गोपाल पांडे की दर्दनाक मौत हो गई मृतक बेलगडा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया लोगों का कहना है कि हजारीबाग से आने वाले भारी वाहन जिसमें कोयला लदे होते हैं वे लगातार तेज रफ्तार से सिमरिया टंडवा सड़क पर से बेलगाम दौड़ रहे हैं जिससे आए दिन बेगुनाह लोगों की जान जा रही है लगातार हो रहे हादसों के बावजूद स्थानीय नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं आखिर कब तक सड़कों पर यूं ही खून बहता रहेगा
