
संवाददाता, नोवामुंडी
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ITDA की ओर से फूलों झानो कार्यक्रम के तहत सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली नोवामुंडी प्रखंड की 34 लाभुक महिलाओं के बीच चाईबासा में उषा कंपनी की सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। प्रत्येक मशीन की कीमत लगभग 7 से 8 हजार रुपये बताई गई है।
इस अवसर पर नोवामुंडी पलाश (JSLPS) के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रूपेश कुमार, एडमिन सर्विन सिन्हा, PRP रेशमा कुमारी, सदर प्रखंड के BPO जेम्स संगा तथा नवजीवन सखी विजेता गोप उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओं में ज्योति हेंब्रम, मनीषा मुंडा, बेलमती पिंगुआ, जानकी लगुरी, किता बोबोंगा, पूनम कुई समेत अन्य दीदियां शामिल थीं। मशीन मिलने के बाद महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। लाभुकों ने कहा कि अब वे घर बैठे सिलाई कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगी।
फूलों झानो कार्यक्रम के तहत दिया गया यह सहयोग महिलाओं के रोजगार और हुनर को नई पहचान देने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा
