
काण्ड्रा(सरायकेला-खरसावाँ)। स्थानीय राज लखी निवास लॉज में आयोजित होने वाले ‘धमाकेदार फेसबुक मीटअप – 2026’ की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रदीप कुमार और चन्दन कुमार दे ने काण्ड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू एवं डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘संचार भारत न्यूज़’ की चीफ एडिटर विदिशा मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें इस भव्य क्रिएटर मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए ससम्मान आमंत्रित किया है। इस ऐतिहासिक इवेंट को लेकर स्थानीय युवाओं और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया की दुनिया में अपने अनूठे अंदाज और ‘Behan Young Dekhacho’ जैसे सुपरहिट गानों से करोड़ों दिलों को जीतने वाले पश्चिम बंगाल के सुपरस्टार बाबू राव के स्वागत के लिए काण्ड्रा पूरी तरह तैयार है। बाबू राव इस इवेंट में न केवल शिरकत करेंगे, बल्कि अपने लाइव प्रोग्राम से वहां मौजूद क्रिएटर्स और प्रशंसकों का मनोरंजन भी करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि मंच सज्जा और साउंड चेक का काम पूरा हो चुका है।
तैयारियों का जायजा लेने के दौरान आयोजन समिति के मुख्य सदस्य चन्दन कुमार दे, प्रदीप कुमार और विशाल यादव ने ‘संचार भारत न्यूज़’ के प्रति विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि “संचार भारत न्यूज़ इस पूरे कार्यक्रम को बहुत ही सकारात्मक और बेहतर ढंग से जनता के बीच पहुँचा रहा है। मीडिया के माध्यम से मिल रहे इस सहयोग के कारण ही आज क्षेत्र के कोने-कोने तक इस इवेंट की जानकारी पहुँची है”।
’काण्ड्रा फेसबुक टीम’ के इस प्रयास की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। आयोजन समिति ने अंतिम तैयारियों की समीक्षा के बाद कहा कि यह दिन काण्ड्रा के इतिहास में डिजिटल क्रिएटर्स के लिए ऐतिहासिक होगा।
सुरक्षा और अनुशासन के कड़े नियम:
अनिवार्य पंजीकरण: भीड़ प्रबंधन को देखते हुए बिना रजिस्ट्रेशन के प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

प्रवेश नियम: एक रजिस्ट्रेशन पास पर केवल एक ही व्यक्ति को हॉल के भीतर जाने की अनुमति मिलेगी।
समय: कार्यक्रम ठीक सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि काण्ड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुरमू, संचार भारत न्यूज़ इन एडिटर विदिशा मिश्रा,
अतिथि जेके मेमोरियल हॉस्पिटल, डॉक्टर जोगेंद्र महतो, राज इलेक्ट्रिकल, नाचू मोहंती, माधव चंद्र साहू, राम महतो मौजूद रहेंगे
