
आज पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में संकुल स्तरीय अंग्रेजी कार्यशाला सह प्रशिक्षण का किया गया आयोजन। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यशाला के प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे।

1) शिशु वाटिका में भैया बहन को अंग्रेजी सिखाने पर चर्चा। उससे पूर्व कक्षा में उनके बैठने की स्थिति पर चर्चा।
2) एकाग्रता बढ़ाने के लिए ॐ ध्वनि का उच्चारण।
3) कक्षा में TLM का प्रयोग ।
4) शब्दों को याद करना।
5) पंक्ति में ही चलने का अभ्यास कराना।
6) कक्षा प्रथम से पंचम तक की अंग्रेजी कक्षाओं में अंग्रेजी में संभाषण अनिवार्य हो।
7) बड़े शब्दों को तोड़कर बोलना सिखाना। इससे शब्द याद करने में आसानी होगी।
8) छोटी – छोटी कहानी के माध्यम से पढ़ाना।
9) आचार्य/ दीदीजी द्वारा TLM बनाया गया और उन्होंने अपने TLM के साथ प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम के समापन में स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित जी, बड़ाजामदा के प्रधानाचार्या श्रीमान पशुपति नाथ चौधरी जी सभी संकुल के आचार्य/दीदीजी बड़ाजामदा से सी. पिंकी कुमारी, कोटगढ से सुनीता चतोम्बा, जगन्नाथपुर से संध्या रानी महतो और तेजी रानी चातर, हाटगमहरिया से अभिषेक भार्गव नोवामुंडी से बैजन्ती पान, पुष्पा गोप, सरिता पूर्ती उपस्थित थे।
