
इंजीनियरिंग वर्कशॉप, एवम जोनल रेलवे प्रशिक्षण केन्द्र सिनी में रेलकर्मी हुए प्रशिक्षित
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस का सुरक्षा संरक्षण जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम इंजीनियरिंग वर्कशॉप सीनी, और जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट सीनी में अधिकारियों और रेल कर्मियों को आपदा प्रबंधन कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 3:00 बजे तक चली। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप मुख्य कारखाना प्रबंधक गुप्तेश्वर माझी के साथ के साथ कार्यालय के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता सी आर पटनायक, एपी सतपति, विश्वरूप पति,आरके दास, राकेश प्रसाद विभिन्न विभाग के सिनियर और जुनियर टेक्नीशियन,लिपिक कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्य कारखाना प्रबंधक गुप्तेश्वर माझी ने अपने कर्मचारियों को आपदा प्रशिक्षण राष्ट्र संपत्ति जान माल की सुरक्षा में योगदान के लिए आवश्य बताया सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी ।
कार्य का शुभारंभ करते हुए सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर राष्ट्रपति पदक सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने कारखाना कमीर्यो को आपदा के दौरान स्वय की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए राष्ट्रिय संम्पति रक्षा सुरक्षा के प्रति दायित्ववान को प्रशिक्षित किया । आपदा में फंसे लोगों की जिवन रक्षा के साथ जीव जन्तू,पालतू जानवर को भी आपदा के दौरान रेस्कू करने को प्रेरित किया । डेमोस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रशाद ने कारखाना में उपलब्ध ड्राइ केमिकल पाउडर और कार्बन डाईऑक्साईड फायर संयंत्र के उपयोग के पूर्व, उपयोग के समय, उपयोग के वाद के कार्यो को मांक ड्रील कर प्रशिक्षित किया ।
अंत में उप मुख्य काररवाना प्रवंधक ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सिविल डिफेंस टीम के उन्नत प्रशिक्षण शैली का प्रसंसा किया । वही जोनल रेलवे प्रशिक्षण केन्द्र में स्टेशन मैनेजर ट्रेन मैनेजर लोको पायलट कुल 170 रेलकर्मियो को आपदा कार्य प्रशिक्षण के अन्तरगर्त फायर सर्विस, प्राथमिक चिकित्सा, की प्रशिक्षण डिजिटल पावर प्वाइट विधि से दी गई ।
