
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना द्वारा भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भुइयांडीह पटेलनगर मैदान से प्रारंभ होकर भुइयाडीह चौक तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय महाराणा” के जयकारों से वातावरण उत्साह और देशभक्ति से गूंज उठा। शौर्य यात्रा से पूर्व चेतक घोड़ों द्वारा शानदार करतबों का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। घोड़ों की आकर्षक प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही और लोगों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भुइयाडीह चौक पहुंचकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। टुनटुन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हे सम्मानित किया,कार्यक्रम के दौरान सेवा शिविर का भी आयोजन किया गया,जहां हजारों लोगों के बीच शरबत, हलुआ एवं लड्डू का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह,हरि सिंह राजपूत,मनोज सिंह,संजय सिंह,राकेश सिंह,रंजन सिंह,प्रमोद सिंह,हिमांशु सिंह,लवकेश सिंह,निहाल सिंह,आदित्य सिंह,उदय सिंह,मधु सिंह,राजकुमार सिंह,श्रवण सिंह,विकास,शिवम व अन्य लोग मौजूद थे ।
