
जमशेदपुर । गुरू गोविंद सिंह उच्च विद्यालय, टेल्को में आधुनिक शिक्षा हेतु नैतिक आधार पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विद्यालय की प्राचार्या महोदया डॉ पुष्पा पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यशाला के संयोजक इंद्रजीत सिंह ने इसका संचालन किया एवं प्रोफेसर डॉ चंद्रेश्वर खां एवं किशोर कुमार अपने अनुभवों को साझा किया।

कार्य क्रम में उपस्थित सभी आचार्यों ने सकारत्मक सोच एवं योजना को बताते हुए कहा कि इस कार्यशाला में समस्याओं के समाधान एवं जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में एक मिल का पत्थर है तथा ऐसे कार्यक्रम सभी विद्यालयों शिक्षक छात्र और अभिभावकों प्रशिक्षित किया जाय ताकि आधुनिक शिक्षा के लिए नैतिक आधार एवं बुनियाद किया जा सके। प्राचार्या महोदया एवं शिक्षिकाओं ने नियमित कार्यशाला आयोजन के लिए आग्रह किया।
