
डाल्टेनगंज स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टेनगंज के मेधावी छात्र शशांक पाठक ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.6% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है खास बात यह है कि शशांक ने न सिर्फ पलामू बल्कि गढ़वा और लातेहार तीनों जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है शशांक के इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके अथक परिश्रम के साथ-साथ उनके गुरु श्री ऋषभ वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है शशांक विगत 3 वर्षों से श्री वर्मा के मार्गदर्शन में अध्ययनरत थे वर्तमान में श्री वर्मा ज्ञान निकेतन बालिका विद्यालय डाल्टेनगंज में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं उनके अनुशासन समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति में शशांक को इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई अपनी सफलता का श्रेय शशांक ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया है उनकी इस उपलब्धि से परिवार ,विद्यालय और पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है शशांक की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही संचार भारत न्यूज़ की ओर से भी शशांक पाठक को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुनः बधाई
