
कान्डरा निवासी पंकज कुमार की पुत्री पीहू पर्ल ने 97.6 % अंक लाकर सफलता के आसमान में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों मेंअंकित कर अपने माता-पिता विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया आपको बताते चले कि छात्रा पीहू पर्ल ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.6% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है खास बात यह है कि पीहू ने न सिर्फ सरायकेला बल्कि जमशेदपुर में भी चतुर्थ स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है पीहू पर्ल के इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके अथक परिश्रम के साथ-साथ उनके शिक्षक एवम माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा पीहू के पिता भी क्षेत्र के एक जाने-माने शिक्षक हैं उनके अनुशासन समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति ने पीहू पर्ल को इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई अपनी सफलता का श्रेय पीहू पर्ल ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपने निरंतर मेहनत को दिया है

उनकी इस उपलब्धि से परिवार ,विद्यालय और पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है पीहू पर्ल की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है इस अप्रतिम उपलब्धि के लिए शेन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती केया अदक ने अपने पूरे टीम के साथ सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया संचार भारत न्यूज़ पीहू पर्ल के उज्जवल भविष्य की कामना करता है

