
नोवामुंडी | प्रतिनिधि
टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंडी में जरूरतमंद मरीजों की सहायता और सामाजिक सरोकार के तहत रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में टाटा स्टील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिन भर चले इस अभियान में कुल 19 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के एचआर चीफ पंकज कुमार दास उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और आपके द्वारा दी गई एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकती है। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार और हॉस्पिटल एडमिन निरंजन कुमार मौजूद रहे, जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
इनका रहा सराहनीय योगदान
शिविर के सफल प्रबंधन में अमन झा और प्रीतम कुमार दास (TSSSL OMQ के HR) ने मुख्य भूमिका निभाई। उनकी देखरेख में पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।
वहीं, तकनीकी और स्वास्थ्य टीम की ओर से:
- डॉ. घनश्याम बिहारी (मेडिकल ऑफिसर, ब्लड बैंक)
- सतीश खिलार (लैब टेक्नीशियन)
- किरण छेत्री (काउंसलर) ने अपनी पेशेवर सेवाएं प्रदान कीं और रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद ही रक्त संग्रह सुनिश्चित किया।
