
मानवाधिकार सहायता संघ (अंतरराष्ट्रीय) की सरायकेला-खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारुवा ने जिला प्रशासन से जिले की खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने का आग्रह किया है। श्रीमती सुमन कारुवा ने कहा कि आकस्मिक कोष और राशन वितरण की नियमित समीक्षा से ही आम जनता को सही समय पर लाभ मिल सकेगा। उन्होंने जन वितरण प्रणाली की दुकानों के औचक निरीक्षण पर भी जोर दिया।
