
जमशेदपुर। SOS चिल्ड्रन्स विलेज इंडिया ने पोषण पर चार दिन का कार्यक्रम आयोजित किया। यह चार दिवसीय पोषण जागरूकता कार्यक्रम (11- 14 मार्च) पांकी और नेपुरा गांव, नालन्दा, बिहार में आयोजित हुआ। जिसमें नव नालंदा से आलोक कुमार पाण्डेय ने पोषण के बारे में जानकारी दी। SOS की तरफ से पदाधिकारीगण उपस्थित रहे और सहयोग किया। एनिमेटर दीदी और आंगनबाड़ी की दीदी लोगों ने भी अपनी ट्रेनिंग दी।
कार्यक्रम में पोषण के अलग-अलग समूह जैसे फल, सब्जियां, दूध आदि की प्रदर्शनी भी दिखाई गई। उपस्थित सदस्यों में डॉ. स्वेता नाथ, प्रहलाद कुमार (BDO), नवनीत (BPRO), गोपाल कुमार (इंडियन पोस्ट ऑफिस), सीमा कुमारी कृषि विज्ञान केंद्र, अनीसा कुमारी, पूनम, संजीव, शिवम्, पत्रकार प्रमोद झा शामिल थे। ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करना था। SOS चिल्ड्रन्स विलेज इंडिया का यह कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
