
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम मेयर की प्रत्याशी सुधा गुप्ता को रिकॉर्ड तोड़ जीत की खुशी में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के आवास जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 में रात 11:30 बजे तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। वारिस कॉलोनी, आजाद नगर,जवाहर नगर अन्य क्षेत्रों से पहुंचकर अंसार खान और उनकी पत्नी मोमिना बेगम को लोगों ने माला पहनकर स्वागत किया। क्योंकि अंसार खान की पत्नी मोमिना बेगम भी मेयर की प्रत्याशी थी। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता को मोमिना बेगम ने अपना समर्थन देकर अपना नाम वापस ले लिया था।अंसार खान ने सभी को मिठाई खिलाकर सभी का शुक्रिया अदा किया।

अंसार खान कहा मैं सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं आप सभी लोगों ने सुधा गुप्ता को वोट देकर उन्हें मेयर बनाया। इंशाल्लाह पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता और मैं ने जो आप लोगों से वादे किए हैं इंशाल्लाह बहुत जल्द से जल्द आपकी समस्याओं को हल किया जाएगा। आज रात नेहा खान, शबाना हसन, नीलोफर, इशरत खान, अतिया बेगम, इफफत बेगम, सोनी, मुन्नी बेगम, मोहम्मद अरशद अली, आबिद अली, मोहम्मद इसरार, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद आरजू, मुनीर अंसारी, मोहम्मद इफ्तिखार, मोहम्मद टीपू, जहांगीर आलम, मोहम्मद याउद्दीन सैकड़ो की तादाद में लोग पहुंचे।
