
कांड्रा थाना परिसर में होली को देखते हुए शांति समिति की बैठक हुई इस बैठक में होली को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई ,बैठक की अध्यक्षता कंदरा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने की इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक ,धार्मिक प्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे थाना प्रभारी ने कहा कि आपसी सद्भाव कायम रहना चाहिए क्षेत्र में होली के दौरान शांति व्यवस्था कैसे कायम रहे इस पर विस्तृत चर्चा की गई थाना प्रभारी ने कहा कि हुडदंगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट कहा गया कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वाले तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी

थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से आग्रह किया कि मिलजुल कर त्योहार मनाएँ और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति की सूचना थाना को उपलब्ध करायें बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि इस क्षेत्र में वर्षों से आपसी सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी पर्व त्योहारों को मिलजुल कर मनाया जाता है मौके पर मुख्यरूप से कांड्रा थाना से कांड्रा थाना प्रभारी बिनोद कुमार मुर्मू ,सब इंस्पेक्टर संतोष सेन, सब इंस्पेक्टर आकाश दीप,एएसआई गुरुवा मुंडा, कांड्रा पंचायत की मुखिया संकरी सिंह, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, पूर्व उपप्रमुख मनोज महतो लाल बाबू महतो,राम महतो, पूर्व उप मुखिया सुबोध सिंह,दिलीप दे, भोलू महतो,बबलू सिंह, राजा टुडू उपस्थित रहे
