
नोवामुंडी, झारखंड – नोवामुंडी प्रखंड के 124 सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़ी रसोइया-संयोजिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण स्कूलों में पढ़ाई ठप हो गई है। शिक्षक अब रसोईघर में उतरकर बच्चों के लिए खाना बना रहे हैं।

हालात यह हैं कि बच्चों को कक्षाओं में पढ़ाई के बजाय इतर कामों में व्यस्त रखा जा रहा है। कई स्कूलों में बच्चे बिना पढ़ाई के बैठे रहते हैं या शोर-शराबा करते हैं। अभिभावकों में बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो बच्चों की पढ़ाई को अपूरणीय क्षति होगी।
