
नोवामुंडी में पथ निर्माण विभाग के गेट के पास मेडिकल कचरा खुलेआम फेंका जा रहा है, जिससे क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। आसपास के लोग घरों का कचरा सड़क किनारे फेंक रहे हैं, जिससे सड़क कूड़ेदान बन गई है। इससे न केवल वातावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
मेडिकल संचालक की लापरवाही से उपयोग किए गए सिरिंज, दवाइयों की खाली शीशियां और इंजेक्शन की बोतलें सड़क पर फेंकी जा रही हैं। यह स्थिति संक्रमण फैलने का बड़ा कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की अपील की है।
क्या प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई करेगा? क्या मेडिकल संचालक के खिलाफ कोई कदम उठाया जाएगा? नोवामुंडी के लोगों को प्रशासन से उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जाएगा।
