
कांड्रा थाना क्षेत्र में स्थित नरेश स्टोर में मध्य रात्रि 2:16 बजे चोरी की कोशिश हुई, लेकिन पुलिस की गस्ती टीम ने पकड़ लिया। चोर ने स्टोर का ग्रिल का ताला तोड़ दिया था, लेकिन पुलिस को देखकर भाग गया।भट्टी गली में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रात्रि ड्यूटी में सब इंस्पेक्टर शिव जी सिंह और उनकी टीम के जवानों की सतर्कता और पेशेवराना अंदाज ने स्थानीय लोगों को राहत की सांस दिलाई है।कांड्रा पुलिस के जवानों की सतर्कता से चोरी की घटना नाकाम हो गई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना हो रही है।
