
गम्हरिया: कैम्प कार्यालय गम्हरिया में बाबा तिलका मांझी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर मालाकार ने की। मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव श्री अर्जुन प्रसाद यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “बाबा तिलका मांझी आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन को आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।”
इस अवसर पर राजीव यादव, श्याम सुंदर साहु, इन्द्रजीत सिंह, महेंद्र सिंह, महिला सेल जिला अध्यक्ष शुशीता बारीक, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राम साय सोरेन, श्रमिक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव राज कुमार यादव, शंकर शर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सियाराम बैठा, कुन्ती महतो, अनिता महतो, रामेश्वर सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिला प्रवक्ता राजद सह वन पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति प्रवक्ता मुकेश झा ने किया।
प्रांतीय महासचिव श्री अर्जुन प्रसाद यादव ने कहा
“बाबा तिलका मांझी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने आदिवासी समुदाय के लिए जो काम किया है, वह हमें प्रेरित करता है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए काम करना चाहिए।”
