
नोवामुंडी संवाददाता,11 जनवरी: नोवामुंडी खुशी क्रिएशन के तत्वावधान में प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में ठंड से बचाव हेतु एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए संस्था की ओर से वृद्ध, विधवा, बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।गोप टोला में सेवा का उदाहरण

जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल वितरण
खुशी क्रिएशन की ओर से जेटिया पंचायत के गोप टोला में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गरीब एवं असहाय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर श्याम अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, समर्थ अग्रवाल, रमेश अग्रवाल तथा पंचायत प्रतिनिधि दीपा देवी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने स्वयं आगे बढ़कर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए।

समाजसेवा की मिसाल,बच्चों के बीच चाॅकलेट बाँटे
हर वर्ष किया जाता है कंबल वितरण
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम अग्रवाल ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब, विधवा और बुजुर्ग लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए खुशी क्रिएशन द्वारा हर वर्ष ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

समाज के लिए प्रेरणादायक पहल

खुशी क्रिएशन का प्रयास सराहनीय
खुशी क्रिएशन द्वारा गरीब, आश्रयहीन, विधवा एवं बुजुर्गों को ठंड से राहत पहुंचाने का यह प्रयास समाज के लिए बेहद सराहनीय है। समाजसेवी की भूमिका निभाते हुए संस्था का यह कार्य अन्य लोगों को भी मानवता और सेवा
