
कांड्रा पंचायत के बीडीओ कॉलोनी में नाली की निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने कॉलोनी का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि नाली की निकासी नहीं होने से उनके घरों में पानी घुस रहा है,

जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। नाली का पानी वीडियो कॉलोनी मुख्य मार्ग पर जमा रहता है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के कारण उनके घरों में पानी घुसने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

राधिका देवी, संतोष शर्मा समेत कई ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल को अपनी समस्याएं बताईं। पिंकी मंडल ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
