
आज मंगलवार को साम 6:30 बसजे नोवामुंडी में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बजरंग बली मंदिर, डीवीसी हनुमान मंदिर और थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

भक्तों ने पूरे मनोयोग से हनुमान चालीसा का पाठ किया और उसके बाद भगवान हनुमान की भव्य आरती उतारी गई।आरती के जयघोष से पूरा क्षेत्र जय बजरंगबली के नारे से गूंज उठा।

आरती के बाद भक्तों के बीच लड्डू प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि साल के अंतिम मंगलवार को हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसी विश्वास के साथ भक्तों ने पूरे मनोयोग से आराधना की और आने वाले नए साल में संकटों से मुक्ति और खुशहाली की प्रार्थना की।
