

24 दिसम्बर बुधवार को 4 बजे नोवामुंडी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नारायण शर्मा, चीफ इंजीनियरिंग सर्विस, OMQ, टाटा स्टील एवं विशिष्ट अतिथि श्री निशिकांत सिंह, एडमिन हेड, OMQ, टाटा स्टील की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास द्वारा दोनों अतिथियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।



इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक सदस्य श्री नेसार अहमद एवं सदस्य श्री सनत प्रधान भी उपस्थित रहे और खेल समापन तक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।
