
जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने सपरिवार झारखंड के रामगढ़ स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता छिन्नमस्तिका मंदिर (रजरप्पा) में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर माननीय सांसद जी ने पूरे विधि-विधान के साथ माता रानी की आराधना की और झारखंड सहित समस्त जगत के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।
माता रानी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे
माता छिन्नमस्तिका मंदिर झारखंड के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां माता की अद्भुत शक्ति और ऊर्जा का अनुभव किया जा सकता है। सांसद महोदय ने माता रानी के चरणों में अपना सिर झुकाकर सभी के लिए आशीर्वाद मांगा।
जय माता दी!
इस अवसर पर सांसद के साथ उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। सभी ने माता रानी के दर्शन कर अपने जीवन को पवित्र किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। माता रानी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, यही मंगल कामना है।
