
जमशेदपुर । जैसा कि मालूम हैं आर आई टी जमशेदपुर को १९६० में आदित्यपुर ,जमशेदपुर में स्थापित किया गया था। बाद में इसे एन आई टी जमशेदपुर के नाम से जाना जाता हैं।यह सभी प्रतिष्ठित एन आई टी में से एक हैं जहां से ३५ हजार से ज्यादा इंजीनियर्स पास होकर पूरे दुनिया, देश एवं विदेश में कार्यरत रहते हुए उत्कृष्ट परियोजनाओं का सफलतापूर्वक संपन्न किया हैं और देश व संस्थान का नाम ऊंचा किया । एन आई टी जमशेदपुर का अपना ग्लोबल एलुमनी एसोसिएशन हैं जिसका नेतृत्व ग्लोबल गवर्निंग बॉडी करता हैं। ग्लोबल गवर्निंग बॉडी का चुनाव हर दो साल पर होता हैं। कर्नल आर पी सिंह पिछले गवर्निंग बॉडी में सचिव एलुमनी वेलफेयर थे। इस बार ग्लोबल गवर्निंग बॉडी का चुनाव ११ नवंबर से १७ दिसंबर तक चला जिसमे देश, विदेश में स्थापित एलुमनी ने जोश एवं हर्षल्लाश के साथ भाग लिया। यह चुनाव संस्थान के तीन प्रोफेसर, प्रोफेसर संजय, डॉक्टर राम कृष्ण, डॉक्टर रश्मि सिंह के अधीन कराया गया था जिसका नेतृत्व प्रोफेसर संजय ( इलेक्शन ऑफिसर ) ने किया । इस एलुमनी एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम आज २२ दिसंबर को निकला गया जिसमें कर्नल आर पी सिंह को दुबारा सचिव चुन लिया गया हैं। छात्र जीवन में भी कर्नल आर पी सिंह , आर आई टी छात्र संघ के संयुक्त सचिव एवं सचिव रह चुके हैं। ३४ साल देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के पश्चात कर्नल आर पी सिंह ने समाज सेवा करने का संकल्प लिया । वे झारखंड पूर्व सैनिक समाज कल्याण संघ , झारखंड पेंशनर कल्याण महासंघ और अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष हैं और समाज सेवा में संकल्पित हैं।
यहां यह विदित हो कि एन आई टी जमशेदपुर का १५ वा दीक्षांत समारोह इसी महीने २९ दिसंबर को होगा जिसमें माननीय महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगी और झारखंड के गवर्नर माननीय संतोष गंगवार एवं माननीय हेमंत सोरेन , झारखंड के मुख्य मंत्री , विशिष्ट अतिथि होंगे। संस्थान के निदेशक डॉक्टर/ प्रोफेसर गौतम सूत्रधार के नेतृत्व में यह संस्थान दिन दूनी रात चौगुनी की रफ्तार से आगे बढ़ रहा हैं और नई ऊंचाइयां छू रहा हैं।। कर्नल आर पी सिंह एलुमनी एसोसिएशन के दुबारा सचिव बनने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त किया हैं और भारी जीत के लिए अपने सभी पूर्व छात्रों/अलुमनी को धन्यवाद दिया हैं। उन्होंने संस्थान के निदेशक और एलुमनी एसोसिएशन को आगे बढ़ाने में अपना सक्रिय सहयोग और हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
कर्नल आर पी सिंह
सचिव- एलुमनी एसोसिएशन
गवर्निंग बॉडी, एन आई टी जमशेदपुर, एलुमनी एसोसिएशन
