
जमशेदपुर : दिनांक 15 से 16 दिसंबर 2025 को जे.आर.डी परिसर मे सांसद खेल महोत्सव में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें सारे स्कूल/क्लब से मिलाकर करीब 200 खिलाड़ीयो ने भाग लिया। प्रतियोगिता के उद्घाटन में पूर्वी सिंहभूम ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह के द्वारा किया गया।उक्त प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, 7 रजत व 5 कांस्य पदक के साथ स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट, बारीडिह ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, वहीं 8 स्वर्ण, 5 रजत व 5 कांस्य पदक के साथ किताडिह क्लब ने उपविजेता के खिताब पर कब्जा जमाया।प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में विश्वजीत गुप्ता तथा महिला वर्ग में अंजली कुमारी को बेस्ट फाइटर के खिताब से सम्मानित किया गया ।समापन समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद थे उन्होंने विजेता तथा उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, वहीं बेस्ट फाइटर को पांच ₹5-5 हजार नगद देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन झारखंड ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल कुमार तथा पूर्वी सिंहभूम ताइक्वांडो एसोसिएशन के निर्णायको के द्वारा किया गया।
