
जमशेदपुर । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री परविंद्र सिंह के निर्देश अनुसार पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में आज फिर वोट चोर गद्दी छोड़ जिला क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाकर बिष्टुपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की कॉपी 1001 कॉपी जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह को सौंपा। अंसार खान ने अध्यक्ष को बताया इन हस्ताक्षर कॉपी में पोटका प्रखंड का कोई कॉपी सम्मिलित नहीं है। पोटका प्रखंड का कॉपी 2 दिन बाद जमा किया जाएगा।
