
कांड्रा : श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी, न्यू यूथ क्लब कांड्रा बाजार की ओर से भजन जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी के भजन और कीर्तन से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

जमशेदपुर के प्रसिद्ध एoके क्रिएटिव के टीम ने भजनों की शानदार प्रस्तुति की। एoके क्रिएटिव जमशेदपुर के टीम ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने से मजबूर कर दिया। मां दुर्गा की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गयी। देवी जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्रद्धा-भक्ति और हर्षोल्लास से संपन्न हुआ. लोग रात भर जागरण का आनंद लेते हुए नजर ।लोग देवी भजनों में थिरकते हुए दिखे ।इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू तथा विशिष्ट अतिथि विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र प्रसाद, जितेन्द्र पाल सिंह और बाबू दास उपस्थित हुए. कांड्रा थाना प्रभारी ने कमिटी द्वारा किए गए अनुकरणीय आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में एकजुटता और सकारात्मकता का संदेश देते हैं।उन्होंने कमिटी अध्यक्ष बप्पा पात्रो एवं कमिटी के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी.

वहीं सखी मंडल के ग्रुप की महिलाओं को कमेटी के सदस्यों द्वारा माता रानी का चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया ।मौके पर पत्रकार दीदी सुनीता प्रमाणिक के साथ सखी मंडल की महिलाओं में सुरभि घोष,आरती देवी, संगीता देवी, मनीषा देवी, सोमा घोषाल, सुबोदरा देवी, ऋतु प्रसाद, सुष्मिता देवी, बिमला देवी , माया रानी, मोनी देवी के साथ सोनाली महापात्र का कमिटी के सदस्यों ने काफी सरहाना की। वही जागरण को सफल बनाने में काफी अहम योगदान रहा।
