
जमशेदपुर I श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साला शहादत को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन 26 अगस्त को जमशेदपुर पहुंचने वाली शहीदी नगर कीर्तन को जोरदार स्वागत एवं बेहतर तरीके से करने के लिए बिरसानगर गुरुद्वारा नामदा बस्ती गुरुद्वारा तार कंपनी गुरुद्वारा की एक बैठक बिरसानगर में एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई
जिसमें विशेष रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह शामिल हुए बैठक में सर्व समति से निर्णय लिया गया कि तीनों गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मिल कर नीलड़ी गोल चक्कर पर समूह साध संगत के साथ पालकी साहब मैं विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वागत करने के लिए तोरण द्वार लगाए जाएंगे और पांच प्यारों का स्वागत किया जाएगा साथ ही स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है
बैठक में अमरजीत सिंह के अलावा बिरसानगर के प्रधान परमजीत सिंह रोशन और टीम नामदा बस्ती के प्रधान दलजीत सिंह एंड टीम तार कंपनी गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत और टीम एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे
