
नोवामुंडी संवाददाता,3 अगस्त: विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिए नोवामुंडी में युद्ध स्तर पर तैयारियाँ चल रही है. रविवार को तैयारी समिति के पदधारियों ने नोवामुंडी के पचायसाई फुटबाॅल मैदान में बन रहे पंडाल का निरीक्षण पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, आदिवासी एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम हेंब्रम और पूर्व मुखिया मतियस सुरेन की अगुवाई में किया गया. यहां 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाने के लिए विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. बोबोंगा ने बताया कि टेंट में 10 हजार लोगों के बैठने के लिये कुर्सी बिछाई जायेंगी. नोवामुंडी में आदिवासी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सांसद जोबा माझी,विशिष्ट अतिथि ग्लैंडशन डूंडूंग और ज्ञान सिंह दोराईबुरू व माझी राम जामुदा होंगे. पंडाल का निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक सह अध्यक्ष मंगलसिंह बोबोंगा, घनश्याम हेंब्रम,पूर्व मुखिया मतियस सुरेन,मिथुन चाम्पिया,सोनाराम सिंकु,सोमनाथ लागुरी,बिरसा लागुरी,किशन बोबोंगा,सुखलाल हेंब्रम,गोमा अंगारिया, आदि मौजूद थे.
