
नोआमुंडी संग्राम साई बेला मेडिकल के निकट मेन रोड में एक बहुत पुराना पीपल का पेड़ अचानक से रोड के बीचो-बीच गिर गया और तीन दुकानों को अपने चपेट में ले लिया ,दुकान में चाय पी रहे और सड़क पर चल रहे कुछ लोग इसमें दब गए सबको मामूली चोट लगी है मौके पर अंचल अधिकारी मनोज कुमार, बिडियो टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर निशिकांत सिंह ,टाटा स्टील सिक्योरिटी हेड कौस्तुभ सिंह, बिजली विभाग के अधिकारी ,फॉरेस्ट विभाग से आलोक कुमार और उनकी टीम नोआमुंडी थाने से सिद्धेश्वर सिंह ,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह देव पहुंचे हुए थे ,सड़क जाम हो जाने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी बिजली विभाग के द्वारा तुरंत बिजली काट दी गई जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया लेकिन तीन दुकानों को काफी नुकसान हुआ है जिसमें नारायण पोद्दार की दुकान, उस्मान गैरेज और लालमोहन चाय दुकान ,गनीमत रही कि कुछ ट्यूशन पढ़कर जा रहे बच्चे बच गए ,डीवीसी हनुमान मंदिर के पुजारी जयराम मिश्रा भी इस घटना में बाल बाल बच गये उनकी स्कूटी भी पीपल की डाली के बीच दब गई वहां उपस्थित लोगों ने गाड़ी के साथ उनको बाहर निकाला, फॉरेस्ट विभाग और टाटा स्टील के द्वारा पीपल पेड़ को कटिंग कर रोड से हटाने का कार्य किया जा रहा है, खबर लिखे जने तक बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है
