
नोवामुंडी,23 मार्च: शुक्रवार को उच्च विधालय कोटगढ के शिक्षकों ने विधालय प्रबंधन समिति के सचिव और प्रधान शिक्षक की अगुवाई में राजधानी राँची में झारखंड अधिविध परिषद के नये पदस्थापित अध्यक्ष डाॅ नटवा हाँसदा से जैक कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान जैक अध्यक्ष डाॅ हाँसदा को बूके देकर विधालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया. उच्च विधालय कोटगढ को लम्बे समय के बाद स्थायी प्रस्वीकृति मिलने से जैक अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया गया. डाॅ हाँसदा ने विधालय में उपलब्ध मूलभूत संसाधन व सुविधाओं,उपकरण एवं उपस्कर से अवगत हुये. उन्होंने काफी गंभीरता से विधालय भवन की स्थिति,कार्यरत प्रशिक्षित शिक्षक व शिक्षकेतरकर्मियों,विज्ञान लैव,10 कम्प्यूटर युक्त लैव,पुस्तकालय,शौचालय तथा विधालय के नाम पंजीकृत जमीन और चाहरदीवारी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इससे संतुष्ट होकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित विधालय में इतनी सारी सुविधाएँ होना आश्चर्य की बात है. डाॅ हाँसदा टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत निर्मित सभी सुविधाओं से भी रू ब रू हुये. मौके पर विधालय प्रबंधन समिति के सचिव बाणेश्वर नायक,प्रधान शिक्षक हाथीराम मुंडा, सहायक शिक्षिका सुश्री बविता कुमारी नायक,श्रीमती यशमती पान,सुश्री रीतिका राम और रमेश्वर कुजूर मौजूद थे.
