
नोवामुंडी,22 जनवरी: जामदा सी एच सी रुता गुटु से आज प्रभारी डॉक्टर श्री हरि पद हेंब्रम ने 24 जनवरी को लगने वाले प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला की जानकारी देने वाले प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया. रवाना लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को 24 जनवरी को लगने वाले प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला की जानकारी दी गई.

प्रचार गाड़ी नोआमुंडी रुता गुटु से निकल कर रेलवे स्टेशन महुदी फूल बागान ,डोंडिया साईं पचाई साईं ,नोआमुंडी बाजार, तोड़े तोपा,कोटगढ़ ,बड़ा जामदा, बराइ बुरु, नोआमुंडीबस्ती ,दुका साइ, होते हुए प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों तक प्रचार प्रसन के लिए गई है और लोगों को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला 24 जनवरी को पी एच सी नोआमुंडी में आने के लिए प्रेरित किया गया.
