
नोवामुंडी,22 जनवरी: 22 जनवरी अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम बर्ष गाँठ के शुभ अवसर पर आज बड़ा जामदा के राम मंदिर में काफी धूम् धाम से पूजा अर्चना की गयी. मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था. पुरा जामदा बाजार भगवा झंडा से पट गया था.

चारो ओर जय श्री राम, जय श्री राम की ध्वनि सुनाई पड़ रही थी. बड़ा जामदा के समस्त श्री राम भक्तों के ओर से आज बड़ा जामदा बस स्टैंड में सुबह 11 बजे से पुडिं सब्जी और बुंदिया प्रसाद के रूप में वितरण किया गया और शाम के समय शुद्ध घी से बने गाजर के हलवा का वितरण किया गया
