
डिमना रोड मानगो में एमजीए कॉलेज के पास वरिष्ठ नागरिक हिंदू विचार मंच के द्वारा रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के पहली वर्षगांठ पर धूमधाम से पूजा पाठ की गई और लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया सड़क पर चलते लोगों को बुला बुलाकर तिलक लगाया गया और उनके बीच लड्डू बांटा गया वरिष्ठ नागरिक हिंदू विचार मंच ने बताया कि विगत वर्ष अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा आज ही के दिन हुई थी

उसे दिन भी यहां जमकर भक्ति पूर्वक पूजा पाठ के साथ-साथ विशाल झांकी निकाली गई थी स्कूल कॉलेज के बच्चों एवं आने जाने वाले लोगों को लड्डू खिलाया गया स्कूल कॉलेज के बच्चों में लड्डू को खाकर खासी खुशी देखी गई वरिष्ठ नागरिकों में पंडित उदय कांत चौधरी, लक्ष्मण सिंह सरोज बोस, विष्णु देव सिंह ,शंकर सिंह ,डीएन सिंह ,धर्मनाथ प्रसाद ,दीप नारायण सिंह ,बीएन मिश्रा एव सी आर घोष मुख्य रूप से उपस्थित थे
