
नोवामुंडी,4 जनवरी: नोवामुंडी में मुख्य मंत्री दाल भात योजना सरकार एवं प्रशासन की अनदेखा के चलते बद से बदतर हालात में संचालित हो रही रही है.

चारों ओर कथित गंदगी के बीच काफी जर्जर बाजार शैड में संचालित दाल भात केंद्र में सरकारी सुविधाओं का घोर अभाव है. बैठने के लिए दारी भी नही है और तो और खाना रखने वाला टेबुल भी टूटा हुआ है.

दाल भात केंद्र यहाँ बैशाखी के सहारे चल रहा है. खाना पकाने वाला बर्तन भी टूट फूट हो चला हैं. लकड़ी चूल्हा में खाना बनाना पड़ता है. यहाँ तक कि बर्तन रखने के लिए भी दरवाजा युक्त घर नही है. दाल भात केंद्र बंद करने के बाद दुर्गा पूजा पंडाल के सामने बने गोदाम में बर्तन रखना पड़ता है.
