
नोवामुंडी,4 जनवरी: नोआमुंडी प्रखण्ड सभागार में शनिवार को रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि प्रखंड बीस 20 क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष मंजीत प्रधान और पंचायत समिति सदस्य गुआ पश्चिमी रेखा प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

रबी कार्यशाला में प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक राज मोहम्मद ने,धान अधिप्राप्ति, किसान क्रेडिट कार्ड ,जैविक खेती और आत्मा द्वारा चलाए जा रहे हैं सभी योजनाओं की जानकारी उपस्थित प्रगतिशील कृ षक एवं किसान मित्रों को दी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मंजीत प्रधान गुआ पश्चिमी के पंचायत समिति सदस्य रेखा प्रसाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृति धार महतो,प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक राज मोहम्मद , प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जय श्री और पंचायत सचिव और साथ में काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.
