
गुवा,किरीबुरू,बडाजामदा,नोवामुंडी में बिजली नही रहने से यहाँ के कम्पनियों को भी कारखाने चलाने के लिये परेशानी उठानी पडीनोवामुंडी,4 जनवरी: नोवामुंडी में शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित थी. बिजली नही रहने से न सिर्फ बिजली चलित व्यावसाय से जुडे दूकानदारों को परेशानी हुई,बल्कि आम नागरिकों को भी काफी दिक्कतें हुई. बैंक कर्मी बैंको में जनरेटर की व्यवस्था कर काम चलाये.फोटो स्टूडियो और जेरॉक्स दुकानदारों का धंधा आज बिल्कुल नहीं चला. कई दुकानदार जनरेटर के सहारे फोटो काॅपी कर रहे थे पर चार्ज दोगुना पड़ रहा था. डीवीसी नोवामुंडी में मरम्मती का कार्य सहित नोआमुंडी थाने के सामने मैन लाइन में जो पेड़ों के डालियां लग रही थी. उन्हे काटकर 11 हजार विधुत प्रवाहित लाईनों को ठीक किया गया. साथ ही, कई जगहों पर जे सी बी मशीन और क्रेन के सहारे बिजली के खम्बों को ठीक किया गया. बिजली विभाग के कनीय अभियंता के द्वारा 2 दिन पहले ही लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना दे दी गयी थी. लेकिन फिर भी कई घरों में पानी की आपूर्ति ठप पड गयी थी.
