
नोवामुंडी,3 जनवरी: नोआमुंडी प्रखंड के कोटगढ़ गाँव के ओड़िया टोला में शुक्रवार को धूमधाम से मां ठकुरानी पूजा उषा पर्व मनाया गया. इस दौरान पुजारी बनमली बारिक 13 बतख,8 मुर्गे और 3 बकरे की बलि दी और मां ठाकुर रानी से क्षेत्र में विकास,शांति और हरियाली की कामना की गई. इस अवसर पर मां के भक्तों ने हठधर्मी दिखायी और जलते अंगारों पर नंगे पाँव चल कर अपनी भक्ति पेश की.

अंगारों पर बेहरा, माटा बेहरा, मुरली बेहरा, पोरस बेहरा, गणेश बेहरा, कुशल बारिक बिदय बेहरा, ने चलकर अपनी हठ भक्ति दिखाई मौके पर मेला का आयोजन किया गया था ग्रामीणों ने मेला का जमकर आनंद उठाया मेले में तरह-तरह की दुकान लगाई गई थी गोलगप्पे से लेकर चार्ट पकौड़ी और बच्चों के खिलौने की दुकानों से मेला सजा हुआ था.
