
एस0आई शिव जी सिंह
कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज के निचे कांड्रा कुनकी
डाउन लाईन पोल संख्या 390/S2 और 390/S4 के
रेलवे पटरी पर एक
60 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। वहीं कांड्रा पुलिस और कांड्रा आरपीएफ घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गए वही वृद्ध की पहचान झारखंड आंदोलनकारी वरुण चक्रवर्ती के रूप में हुई है बताते चले कि वरुण चक्रवर्ती कांड्रा पुराना पोस्ट ऑफिस रोड स्थित सेवा सदन में रहते थे झारखंड आंदोलनकारी वरुण चक्रवर्ती का झारखंड आंदोलन में काफी अहम भूमिका थी वही उनके आकस्मिक निधन पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर चंद्र महतो कांग्रेसी नेता प्रकाश कुमार राजू ,समाजसेवी राम महतो पूर्व मुखिया हनी सिंह मुंडा समेत जेबीकेएसएस नेता राहुल महतो ने दुख व्यक्त किया
