
नोवामुंडी,9 नवम्बर: रहे बुजूर्ग और दिव्यांग मतदाता दिवाकर पटनायक. बूथ नंबर 96 के दिव्यांग मतदाता दिवाकर पटनायक ने हाल में ही अपना होम वोटिंग की थी. जिले से आए चुनाव आयोग की टीम के सदस्यों के द्वारा होम वोटिंग करवायी गयी थी. वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहें थे. तबीयत जब काफी खराब थी,तब उन्होंने अपना वोट दिया और कहा था कि वोट बहुत ही अनमोल है हम सभी को निर्भीक और बिना लालच के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मत का प्रयोग करना चाहिए. दिवाकर पटनायक की 7 बहनें हैं और भाई में केवल वही अकेले थे.दिवाकर पटनायक नोवामुंडी के लखनसाई ओड़िया तालाब के नजदीक एक भाडे के मकान में रहते थे और काफी गरीबी में जीवन बसर करते थे. उनका अंतिम संस्कार ओडिशा के केंदूझोर में उनकी बहन के बेटों ने सामाजिक रीति रिवाज से कर दिया.
