
नोवामुंडी,8 नवम्बर: जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र के कोटगढ चौक के फुटबाँल मैदान में जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गीता कोडा के पक्ष में
शुक्रवार को भाजपा की ओर से आम सभा आयोजित किया

गया,जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे.
सभा को संबोधित करते हुये मामा ने कहा,भाजपा

यहाँ बंद खदानों को खुलवायेंगे. हेंमत झूठे आदमी है.

पाँच साल में कोई नौकरी नही दी. बेरोजगारों के किस्मत में ताला लगा दिये. सिपाही बनाने के नाम पर बेरोजगारों को दौडा कर मार डाले.
गीता कोडा जितेगी ,तो कैबिनेट की पहली बैठक में दो लाख लोगों को नौकरी मिलेगी.

दो हजार रूपये प्रति माह विधार्थियों को भाजपा सरकार भता देगी. पाँच साल हेंमत सोरेन ने राज किया और अंत में चुनाव सामने देख एक हजार रूपये थमा दिये.
राज्य में महिलाएँ असुरक्षित हैं यहाँ सीएम की भाभी का अपमान होता है, तो जनता का क्या होगा. घुसपैठी हमारी माँ बहनों से शादी रचाकर जमीन हडप रहे है. एक एक घुसपैठियों को खदेड देंगे.
ये लोग झामुमो के झंडा लेकर जमीन यहाँ जमीन हडप रहे हैं. भाजपा जीती तो 11 तारीख को खटाखट पैसे देंगे गोगो दीदी योजना में 21 सौ रूपये प्रतिमाह.

कहा, प्रधानमंत्री आवास के पैसे खा गये हेंमत सरकार. भाजपा सता में आते ही 21 लाख मकान बनवायेंगे. हेमंत सरकार बालु खाने वाले है.भाजपा बालू फ्री में देगी. भाजपा धान खरीदेगी 24 घंटे में पैसे देगी. बहुरूपिये व भ्रष्टाचार नेता को जेल भेजेंगे. पिछडों को 22 प्रतिशत आरक्षण देंगे. भाजपा को जिताये भाजपा यहाँ के तस्वीर बदल देगी. अपने संबोधन में जगन्नाथपुर के मंडल अध्यक्ष राय भूमिज ने कहा, हाल के दिनों में जैंतगढ में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में शिवलिंग को तोड दिये. पूर्व सीएम मधु कोडा दिन रात जैंतगढ की जनता के साथ दुख के समय में डटे रहे,लेकिन पूर्व एमएलए मंगलसिंह बोबोंगा जगन्नाथपुर में एक सामुदाय के साथ बैठक करते रहे झांकने तक नही आये. ऐसे प्रत्याशियों से होशियार रहें. ओडिशा क्योंझर के पूर्व जिला अध्यक्ष राधाकांत महतो ने कहा, पीएम मोदी गरीबों को अनाज दे रहे हैं. भाजपा के सता में आते ही गोगो दीदी योजना के 21सौ रूपये दिये जायेंगे.पूर्व सीएम मधु कोडा ने कहा, यह सभा आपके तकदीर बदल देगी सिर्फ सभा नहीं है. सभी प्रत्याशी आयेंगे,लेकिन निर्यण आपको लेना है. विकास विरोधी नेता को पहचाना है. हाटगम्हरिया से बरायेबुरू रोड बनवाये. जनता को कितनी राहत पहुँची है. जिस तरह मधु कोडा पर विश्वास किया उससे अधिक गीता कोडा व भाजपा पर विश्वास कीजिये. हेमंत सोरेन यहाँ अनगिनत बैठक व सभा की है,लेकिन एक भी सभा से नहीं बोले कि बंद पडे खदानों को दोबारा खुलवायेंगे. हेमंत सोरेन ने जनता से वादा खिलाफी किया है. कहा, मैं आपका सेवक आपसे अपील करने आया हूँ कि गीता कोडा को विजयी बनायें. बंगालदेशी घुसपैठी यहाँ आते हैं और हमारी बहन बेटियों से शादी रचाते हैं एवं जमीन लूटते हैं. भाजपा प्रत्याशी गीता कोडा ने कहा, जो सता में बैठे राज्य का अता पता नहीं है. दाडी बढाये हैं लेकिन दाडी में तिनके है. तिनके को उखाड फेंकना है. झारखंड की जनता हेंमत को 13 नवम्बर को हिसाब किताब बता देंगे. बालु फ्री में देगा भाजपा सरकार. हेंमत के सरकार में महिलाओं को सम्मान नहीं. मौके पर मंगलसिंह गिलुवा,विपीन पुरती, विधान सभा संयोजक अजीत सिंह,विनीत गोप, जिला अध्यक्ष संजु पांडे, विधान सभा प्रभारी शैलेंद्र सिंह,शम्भु हाजरा,मधुसूधन तूबिड,धीरज सिंह,आर के प्रधान समेत सैकडों की संख्या में ग्रामीण व
कार्यकर्ता मौजूद थे. सभा का संचालन सह संयोजक विपीन पुरती ने किया. स्वागत भाषण नोवामुंडी के मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप ने दिया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनीत गोप ने किया.
